सभ्यताएँ भूख से नहीं मरतीं
साल 1968 में अमेरिकी एथॉलॉजिस्ट जॉन बी. कैलहून ने एक ऐसा प्रयोग आरम्भ किया जिसने दशकों तक समाजशास्त्रियों, मनोवैज्ञानिकों और चिंतकों को सोचने पर मजबूर किया। इस प्रयोग का नाम था यूनिवर्स 25। उन्होंने चूहों के लिए एक ऐसा संसार रचा जहाँ अभाव का कोई अस्तित्व नहीं था। भोजन असीमित था, पानी भरपूर था, तापमान अनुकूल था, शिकारी नहीं थे…